रुडकी, मार्च 9 -- रुड़की। भारापुर के प्रधान अजय कुमार, हलवाहेड़ी के प्रधान शौकत अली, नगला खुर्द के प्रधान, बीडीसी सदस्य दीपक राम और मुबारिक अली ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत से मिलकर रहमतपुर बिजलीघर से जुड़े एक लाइनमैन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने आरोपी लाइनमैन की इलाके में फिर से तैनाती पर नाराजगी जताई। एसई ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...