आगरा, जून 18 -- सहावर थाना क्षेत्र के रामनगर में पोल पर काम करते समय संविदा पर तैनात लाइन मैन को करंट लग गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लाइन मैन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र गोवर्धन निवासी बाहपुर सहावर विद्युत विभाग में संविदा पर लाइन मैन के रूप में कार्यरत था। पुष्पेंद्र गुरुवार को क्षेत्र के गांव रामनगर पर विद्युत पोल पर सीडी लगाकर कार्य कर रहा था, तभी अचानक विद्युत लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद विद्युत कर्मचारी उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी सहावर लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने पुष्पेन्द...