हमीरपुर, फरवरी 23 -- कुरारा, संवाददाता। क्षेत्र में बिजली विभाग के एक लाइनमैन पर उपभोक्ता से अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कुरारा थानाक्षेत्र के ग्राम चकोठी निवासी नंदकिशोर पुत्र सुरेश कुमार ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी माता के नाम पर पूर्व में बिजली का मीटर लगा हुआ था। जिसे करीब चार वर्ष पहले विभाग द्वारा हटवा लिया गया था। मीटर हटाए जाने के बाद बकाया बिल जमा कराने को लेकर दिसंबर 2025 में क्षेत्र के लाइनमैन भानु प्रताप द्वारा उनसे 15 हजार रुपये लिए थे। रुपये देने के बाद ही रसीद देने और नए मीटर के लिए आवेदन स्वीकार करने की बात कही गई। पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार रसीद मांगी, लेकिन लाइनमैन टालमटोल करता रहा। अब तक न तो कोई रसीद दी गई है और न ही नया मीटर लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.