गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार पर तैनात लाइनमैनों से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और उपकेंद्र पर तोड़-फोड़ करने के आरोप में थाना शाहपुर पुलिस ने जंगल तिकोनिया निवासी राजकुमार प्रधान और सात अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। सूरज पासवान, गोविन्द और महमुद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह तीनों विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार पर बतौर लाइनमैन कार्य करते हैं। बुधवार देर रात करीब 11 बजे क्षेत्र के श्रीराम मिशन पर फाल्ट की सूचना पर फाल्ट सही करने जा रहे थे। इसी बीच गौरी हास्पिटल के मोड़ पर राजकुमार प्रधान शराब के नशे में सात साथियों के साथ एक थार गाड़ी व बुलट से आकर उन्हें को रोक लिया। यह भी पढ़ें- महानगर विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा व मारपीट मामले में एफआईआर आरोप है कि आरोपी उन्हें अपशब्द कहने लगे। ...