मुरादाबाद, मई 31 -- शनिवार को हुई बारिश के बाद लाइनपार का इलाका जलभराव की चपेट में रहा। मंडलायुक्त के निर्देश पर निगम द्वारा रविवार को लाइनपार इलाके में जलभराव के लिए जिम्मेदार नाले और नालियों पर अतिक्रमण के खिलाफ विरोध के बीच अभियान चलाया। इस दौरान निगम टीम ने बीस से अधिक स्थाई अतिक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई का विरोध करने वालों का सामान जब्त कर लिया। दोबारा अतिक्रमण करने पर दंडात्मक कार्रवाई की हिदायत दी। निगम की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह, प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, एई किशलाल के नेतृत्व में टीम प्रकाश नगर चौराहा पहुंची। उसने बुलडोजर के जरिए नाले और नालियों पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया। अभी पंद्रह मिनट ही बीते थे कि स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध करना शुर...