संवाददाता, मई 25 -- उरई के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा में शनिवार रात गर्मी और बार-बार जा रही बिजली की वजह से छत पर सो रहे एक ही परिवार के तीन युवकों को कोबरा ने डस लिया। परिजन इलाज के लिए ले जाने से पहले झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ गए। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बंगरा गांव के रहने वाले ललन्‍जू परिहार ने बताया कि अगले माह 19 जून को बेटी की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए रौन, मध्य प्रदेश से भतीजी का लड़का पुनीत आया था। शनिवार रात बिजली चले जाने पर गर्मी के कारण 22 वर्षीय पुनीत, 23 वर्षीय अंशुल और 19 वर्षीय सुमित छत पर बिस्तर लगाकर सो गए। देर रात कोबरा ने तीनों को डस लिया। हड़बड़ा कर उठे अंशुल ने सांप को मार दिया। तीनों युवकों को हम लोग झाड़ फूंक के लिए ग्राम डीहा गए। वहा...