बोकारो, जून 14 -- बेरमो। ऊर्जांचल बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी की कॉलोनी में पिछले करीब ढाई महीने से स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से खासकर रात के अंधेरे में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में गिने-चुने कोनों को छोड़कर हर तरफ अंधेरा पसरा रहता है। झारखंड चौक, जुबली पार्क और स्वामी विवेकानंद मैदान की हाई मास्ट लाइटें भी पिछले कई सप्ताह से बंद पड़ी हैं। हालांकि इन सब के बीच डीवीसी के डीजीएम (विद्युत) सुरजीत सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के नये बल्ब आ चुके हैं और उन्हें लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...