लाइट ऐंड साउंड शो की शुरुआत 24 नवंबर से
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- सारनाथ। पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर स्थित धमेख स्तूप पर बुद्ध के जीवन पर आधारित लाइट ऐंड साउंड शो 24 नवंबर देव दीपावली से फिर शुरू होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को निर्देशित कर दिया गया है। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से भेजे गए 9.62 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकार कर लिया है। इस बार पर्यटकों को बैठने की कुर्सी आरामदायक होगी। इनकी संख्या भी 60 बढ़ाकर 120 की जाएगी। हालांकि अभी वॉयस ओवर के लिए किसी का निर्धारण नहीं हुआ है। लेकिन लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूरे हो चुके हैं। इस बार प्रोजेक्टर का लेंस भी बदल दिया गया। जिससे वीडियो की क्वालिटी में भी सुधार होगा। भारतीय पर्यटकों के लिए सोमवार से शुक्रवार तक 100 रुपया एवं शनिवार और रविवार अथवा अवकाश के दिनों में 150 रुपया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.