बक्सर, मई 23 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। महर्षि विश्वामित्र की पावन धरती पर संकल्प से सिद्धि की ऐतिहासिक यात्रा एक नए गौरवशाली अध्याय में प्रवेश कर गई है। वर्ष 2023 में रामरेखा घाट पर जिस लाइट एंड साउंड शो परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया था। उसका भव्य उद्घाटन रामायण सेंटर स्थित बाबा विश्वामित्र मंडपम में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से संपन्न हुआ।

महत्वपूर्ण परियोजना उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रेसबयान जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सांस्कृतिक परियोजना नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम की प्रथम कर्मभूमि की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को विश्व मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह लाइट एंड साउंड शो आने वाली पीढ़ियों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, स...