आजमगढ़, दिसम्बर 6 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत जहानागंज बाजार इस समय अंधकार में डूबा हुआ है। सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई तिरंगा लाइटें एक माह से बंद पड़ी हैं। करीब छह महीने से यह समस्या बनी हुई है। मुख्य मार्ग आजमगढ़-गाजीपुर रोड से लेकर सठियांव-जहानागंज मार्ग से धरवारा मार्ग तक अंधेरा फैल रहता है। सड़क किनारे लगी लाइटों की जब ऐसी दुर्दशा है तो गलियों, मोहल्लों और अंदरूनी बाजारों की कल्पना ही की जा सकती है। लाइटों में खराबी आने के बाद लगातार छह महीने से स्थानीय लोग शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। त्योहारों पर भी लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ को कई बार सूचना दी, लेकिन नहीं मरम्मत हुई, न ही कोई कार्रवाई। इसी रास्ते से जनपद के जनप्रतिनिधि और कई वरिष्ठ अधिकारी रोजाना गुजरते हैं, फिर भी किसी की नजर कस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.