लाइटनिंग व बारिश से मेदिनीनगर दिनभर रहा ब्लैक आउट, जलजमाव से घरों में घुसा पानी
पलामू, जून 30 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिला मुख्यालय सहित जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार की दोपहर के बाद लाइटनिंग और बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में लाइटनिंग के कारण सुदना स्थित पॉवर सब स्टेशन में लगे पोटेंशियल ट्रांसफ़र और लाइटनिंग अरेस्टर बर्बाद हो गया है। 33 केवी सुदना, बैरिया और रेड़मा लाइन में इंसुलेटर पंचर के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गया है। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। दूसरी तरफ बारिश के कारण मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के मुख्य पथ से लेकर मोहल्ले तक में जलजमाव से आवागमन प्रभावित हो गया। दर्जनों मकान में गंदा पानी घुस गया जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। मेदिनीनगर सुदना पश्चिमी में तिवारी पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.