फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर। दोआबा में भी यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। कम मेहनत में शोहरत और पैसा कमाने की चाह में युवा तेजी से कंटेंट क्रिएटर बनने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि यह ट्रेंड अब आम लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थिति यह है कि शहर के पार्कों से लेकर नेशनल हाईवे तक रीलबाजों का जमावड़ा दिखाई देने लगा है। लाइक व्यूज के चक्कर में हुड़दंग हो रहा है। पुलिस भी सख्ती नहीं बरत पा रही है। शहर के पक्का तालाब स्थित अटल बिहारी पार्क में सुबह-शाम टहलने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अब खुद को असहज महसूस करने लगे हैं। कैमरे, म्यूजिक और अजीबोगरीब हरकतों के बीच लोग पार्कों में जाने से कतराने लगे हैं। पार्क में आये दिन लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। छींटाकसी की घटनाएं भी पार्क में आम है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.