लाइक, शेयर, फॉलो का जानलेवा चस्का; स्टंट वाली सेल्फी निगल गई 53 जिन्दगी, एनएच बने रेड जोन
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- केके गौरव, भागलपुर। सोशल मीडिया पर लाइक, शेयर और फॉलोअर्स बढ़ाने का क्रेज काफी हद तक खतरनाक साबित हो रहा है। जरा सी चूक और एक खूबसूरत सेल्फी के चक्कर में बीते एक साल में सूबे के 23 जिलों में एनएच पर 53 लोगों की जान चली गई। इन सड़क हादसों में सर्वाधिक शिकार नाबालिग व युवा हुए हैं, जो चलती गाड़ियों के बीच या खतरनाक मोड़ों पर सेल्फी लेने और स्टंट दिखाने के दौरान काल के गाल में समा गए। इस तरह की स्थिति को देखते हुए परिवहन मुख्यालय ने सड़कों पर इस तरह की घटना को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसे अगले साल से सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान एक विशेष अभियान के रूप में शामिल करने का बड़ा फैसला किया है।पलक झपकते ही काल बन जाती हैं तेज रफ्तार गाड़ियां परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के दौरान लोग अक्सर प्राकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.