घाटशिला, जनवरी 1 -- घाटशिला, संवाददाता। बिहार के लांस नायक बाघराय मार्डी की शहीदी दिवस पर गुरुवार को उनके पैतृक गांव लवकेसरा मुसाबनी में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संगठन घाटशिला ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान सर्व प्रथम मौन उसके बाद माल्यार्पण फिर राष्ट्रगीत और भारत माता की जय, वंदे मातरम शहीद बाघराय मार्डी अमर रहे के जयकारा लगे, जो समस्त गांव के वातावरण को राष्ट्रीय प्रेम में रंग दिया। इस दौरान छह क्वालिटी कंबल जरूरतमंदों के बीच बंटे गए। मौके पर शौर्य चक्र विजेता मो जावेद ने कहा कि झारखंड की भूमि सदैव से वीरों की भूमि रही है। चाहे वो भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, फुलो झानो मुर्मू हो या परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट इक्का की। बाघराय मार्डी 1 जनवरी 1992 में शहीद हुए थे और संयुक्त बिहार राज्य होने के कारण उनके परिवार को आज तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.