लांस नायक कपिल कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- मीरापुर। कासमपुर खोला निवासी लांस नायक कपिल कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसमें शहीद की पत्नी कोमल, पुत्र युग, पिता ध्यान सिंह और भाई अमित सहित कई ग्रामीण शामिल हुए। इसके बाद तहसीलदार जानसठ मोनिका चौहान और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर ने शहीद कपिल कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया। तहसीलदार मोनिका चौहान ने कहा कि देश की रक्षा में उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं रमा नागर ने कहा कि कपिल कुमार ने राष्ट्रसेवा में प्राण न्यौछावर कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। समारोह में आजाद समाज पार्टी के महासचिव रविन्द्र भाटी और भाजपा नेता अभिषेक चौधरी ने भी शहीद के परिजनों के त्याग को नमन किया। श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.