चक्रधरपुर, जनवरी 1 -- बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के लांडूपदा पंचायत भवन प्रांगण में वृद्धा विधवा, दिव्यांग एवं असहाय 40 लोगों को मुखिया कुश पूर्ति ने कंबल वितरण किया। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि लांडूपदा पंचायत में गरीब असहाय तथा वृद्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर कंबल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा यह कंबल झारखंड सरकार के सौजन्य से दी जा रही है। जिससे इस भीषण ठंड में लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर पूर्व प्रखण्ड बीस सूत्र सदस्य महेश साहू,पंचायत समिति सदस्य मंगल सिंह बोदरा, ग्राम मुंडा श्यामघान प्रधान, पंचायत सचिव हुर्षि केश नायक, वार्ड सदस्य सनातन दोराई, सुदर्शन तांती, सूर्यामणि डांगिल, अगस्त बोदरा,जीआरएस राजेश कुमार मंडल, स्वयं सेवक कंचन प्रधान, सीएससी जोगेन सरदार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.