लांडुपोदा गांव का कचरा फेंकने जा रही महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
चक्रधरपुर, जून 29 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत लांडुपोदा गांव की 44 वर्षीय गुरुवारी सिजुई को सोमवार सुबह सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार वह घर से कचरा फेंकने बाहर निकली थीं, तभी रास्ते में सांप ने उनके पैर में डंस लिया। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को आवश्यक इलाज मिल गया और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। अस्पताल प्रशासन उनकी लगातार निगरानी कर रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों से बरसात के मौसम में सतर्क रहने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने, झाड़ियों से बचने तथा सांप दिखाई देने पर उससे दूरी बनाकर रखने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.