चक्रधरपुर, मई 4 -- चक्रधरपुर, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत के लांजी गांव के लोग आज भी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। यह गांव दो हजार फीट उंची पहाड़ी पर बसा हुआ हैं। हालांकि, यह गांव चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। इसके बावजूद इस गांव में आज भी एक अदद चापाकल नहीं हैं। सालों भर यहां के ग्रामीण चुआं का पानी पीने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- नाले का पानी पीने को विवश हैं डोमचांच के चरघरवा टोला के लोगगांव में पानी की समस्या आज हर घर नल से जल पहुंचाने की बात हो रही है, लेकिन गांव के लोगों को एक चापाकल भी मयस्सर नहीं है। बारिश और ठंड में यहां के लोग झरना के पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्मी में होती है। गर्मी में झरना और तालाब सूख जाते हैं। इससे ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.