दरभंगा, अगस्त 24 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र के तत्वधान में संस्था की प्रथम प्रशासिका प्रकाशमणि दादी जी के स्मृति दिवस पर अगस्त महीने को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाते हैं। उनकी याद में पूरे भारत में 21 से 25 अगस्त तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसी श्रृंखला में रविवार को मुख्य सेवा केंद्र लेहरियासराय ब्रह्माकुमारीज प्रांगण में डीएमसीएच के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें संस्था से जुड़े लगभग 30 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजयोगिनी आरती बहन, डीएमसीएच ब्लड बैंक के हेड डॉ. संजीव कुमार ठाकुर, परामर्शदाता मीरा कुमारी, बीके सुधाकर भाई, नूपुर बहन एवं डॉ. शिवजी प्रसाद की उपस्थिति में हुआ। यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारीज व रेड क्रॉस सोसाइटी के...