लहसुन लगाने का सही समय मिस ना करें! गमले में उगाने के आसान टिप्स
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- लहसुन ऐसी चीज है जो लगभग हर रसोई में मिल जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे घर के गमले में भी उगाया जा सकता है? इसके लिए आपको किसी बड़ी जगह या खास सामान की जरूरत नहीं होती। लहसुन की एक अच्छी गांठ से ही कई नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं। बस इसे लगाने का सही समय पता होना चाहिए और मिट्टी, धूप और पानी का थोड़ा ध्यान रखना होता है। चलिए जानते हैं लहसुन लगाने का सही समय और इसकी देखभाल के आसान तरीके।लहसुन लगाने का सही समय कौन सा है? लहसुन को आमतौर पर ठंडे मौसम में लगाना अच्छा रहता है। भारत के ज्यादातर हिस्सों में सितंबर के आखिर से नवंबर तक का समय इसके लिए अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम ना ज्यादा गर्म होता है और ना ही बहुत ठंडा। बहुत ज्यादा गर्मी में लहसुन लगाने से इसकी ग्रोथ धीमी हो सकती है। इसलिए अगर आप गमले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.