इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हवेली भोजपुर गंसरा में खेत में लहसुन काटने से इनकार करने पर रामौतार पुत्र बाबूराम कोरी और उनके परिवार पर गांव के ही तीन नामजद लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि घर में घुसकर जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में रामौतार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी सुनीता, पहली पत्नी खिल्लानी, बेटी संगीता और बेटे अभिषेक व संजीव को भी चोटें आईं। रामौतार का आरोप है कि उन्हें खेत में काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, मना करने पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में रामौतार पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचे, जहां से उन्हें सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.