छपरा, फरवरी 14 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनता बाजार में भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव विवाह बारात सह शोभा यात्रा निकाली गई। बारात दंदासपुर के नवकी बाजार से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ प्रारंभ हुई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूरे उत्साह और भक्ति भाव से बारात में शामिल हुई। शोभा यात्रा नवकी बाजार से निकलकर जनता बाजार के विभिन्न चौराहों से होते हुए ऐतिहासिक बाबा ढोढ़नाथ मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत शिव-पार्वती विवाह की रस्में निभाई गईं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई तथा शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। बारात में भगवान शिव की आकर्षक झांकी, माता पार्वती की सजीव प्रस्तुति तथा विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। युवाओं की टोली डीजे की धुन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.