छपरा, फरवरी 26 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। लहलादपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज संचालन की दिशा में कवायद तेज हो गई है। गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय का अंचलाधिकारी शम्मी कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नागेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन, कक्षाओं, शौचालय, पेयजल, प्रयोगशाला तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। बीईओ नागेश्वर कुमार ने बताया कि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो जुलाई माह से नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक की पढ़ाई प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों, खासकर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों की टीम ने तमनपुरा गांव में प्रस्तावित डिग्री कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.