छपरा, मार्च 14 -- लहलादपुर। प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में लापरवाही बरतना सीडीपीओ को महंगा पड़ गया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लहलादपुर की सीडीपीओ से शोकॉज करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में कहा गया था कि अधिकांश केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम रहती है और कई जगहों पर केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलते हैं। हालांकि कागजों में इन केंद्रों का संचालन नियमित और बेहतर दिखाया जाता है। जांच में यह भी सामने आया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण की जिम्मेदारी सीडीपीओ की होती है, लेकिन निरीक्षण में कोताही बरती जा रही थी। जिलाधिकारी ने इसे प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.