पलामू, अप्रैल 12 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के लहर बंजारी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह ने नाजिर के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पीएम आवास के तीन लाभुकों ने नाजिर के विरुद्ध 10-10 हजार रुपये रिश्वर मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया है। प्रखंड के लहर बंजारी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने प्रखंड नाजिर शनि राज के खिलाफ अमर्यादित व्यवहार करने, लाभुकों से पीएम आवास में रिश्वत मांगने व जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी कराई है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि मुखिया अशोक कुमार सिंह के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। मुखिया ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वे प्रखंड कार्यालय में जनगणना को लेकर बीडीओ की ओर से बुलाई गई मीटिंग में हिस्सा लेने गए थे। मीटिं...