लहर बंजारी के ग्रामीणों ने सांसद से लगाई गुहार सड़क बनवाने की गुहार
पलामू, जून 11 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के लहर बंजारी पंचायत के ग्रामीणों ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पलामू सांसद को आवेदन सौंपकर क्षेत्र में सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। सांसद ने ग्रामीणों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोयल नदी के कटाव के कारण गांव की मुख्य सड़क वर्षों पहले क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके बाद से क्षेत्र के लोग आवागमन की गंभीर समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 50 वर्षों से उनका गांव मुख्य सड़क संपर्क से वंचित है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार एक से तीन माह तक गांव का संपर्क बाहरी क्षेत्रों से लगभग कट जाता है। इससे लोगों को आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी और आवागमन में भारी परेशानी का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.