मिर्जापुर, मार्च 23 -- जिगना। क्षेत्र अंतर्गत गोगांव ग्राम में संपन्न हुए डे-नाइट वालीबॉल के फाइनल मैच में लहरी फेडरेशन चेहरा की टीम ने कमासिन की टीम को पराजित कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया। पांच सेटों के मैच में लहरी फेडरेशन की टीम ने 21-19, 18-21, 21-15, 21-17 अंकों के अंतर से शानदार जीत दर्ज किया। संतोष कुमार एवं आकाश रेफरी रहे। मुकेश द्विवेदी ने कमेंट्री किया। मध्य रात्रि में खेले गए फाइनल मैच के निर्णय के बाद संतोषानंद महाराज ने विजेता टीम के कैप्टन राहुल राघव को ट्राफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह ने विजेता एवं उपजेता टीम के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा ग्राम स्तर पर वालीबॉल प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए बीते पांच वर्षों से लगातार वालीबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। गण...