गोड्डा, फरवरी 13 -- पथरगामा प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र को लहरिया कट (खतरनाक स्टंट) एवं ट्रिपल लोड मोटरसाइकिल चलाते पकड़े जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने मौके पर ही वाहन रुकवाकर कड़ी फटकार लगाई और कान पकड़कर उठक बैठक भी कराया । बीडीओ ने छात्र को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हरकत न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि जानलेवा भी है। बार-बार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और नेशनल हाईवे पर बढ़ती मौतों को देखते हुए प्रशासन अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगे से यदि कोई भी व्यक्ति लहरिया कट, ट्रिपल लोड या खत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.