भभुआ, मई 30 -- भगवानपुर/रामपुर। प्रखंड मुख्यालय के बाजार में कुछ युवा शौक में लहरियाकट बाइक चला रहे हैं। इससे बाजार में हादसे की आशंका बढ़ गई है। क्योंकि यहां भीड़ रहती है और युवा हाई स्पीड में बाइक दाए-बाएं करते हुए बगल से अचानक गुजर जाते हैं। डर से लोग इधर-उधर किनारे हटते है। इस दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है।

तेज गति से वाहन चलाना उधर, रामपुर प्रखंड की सड़कों पर सिर्फ दोपहिया ही नहीं, अन्य वाहन भी तेज गति से चलाए जा रहे हैं। अगर ट्रक खाली है तो उसकी स्पीड भी कम नहीं होती। हाइवा, डंपर व ट्रैक्टर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। बालू लदे वाहन की स्पीड देख सकते हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रह रहा है। ट्रैफिक नियम को लेकर समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के बावजूद तेज रफ्तार में वाहन चलाने से चालक बाज नहीं आ रहे हैं।

नाली निर्माण की म...