लहरा चौक के पास सड़क दुर्घटना में मृत महिला की हुई पहचान
किशनगंज, अप्रैल 9 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के लहरा चौक के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हुई मृतक महिला की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलताबाड़ी वार्ड नम्बर 13 निवासी शमश आजाद परवेज की 55 वर्षीय पत्नी जीनत परवीन के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। सूचना पर मंगलवार की रात को मृतक महिला के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल पहुंच कर शव की पहचान करते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि महिला इलाज के लिए किशनगंज पहुंची थी। जहां लहरा चौक के पास सड़क क्रॉस करने के दौरान वाहन की ठोकर से महिला की मौत हो गई। यहां बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के लहरा चौक के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। उस समय मृतका की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.