लहरतारा-मोहनसराय सिक्स लेन पर तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकी मासूम बच्ची की मौत हो गई।
वाराणसी, मई 11 -- वाराणसी। लहरतारा-मोहनसराय सिक्स लेन पर तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकी मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे में महिला का देवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक थार छोड़कर भाग निकला। मंडुवाडीह पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो के धक्के से ई-रिक्सा सवार मां व बेटा घायलहादसे का विवरण मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी 29 वर्षीय सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और पांच वर्षीय बेटी के साथ मढ़ौली में अपनी मौसी की लड़की की रिंग सेरेमनी में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों बाइक से रात 11. 30 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान भुल्लनपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई। थार चालक बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.