फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब को लेकर चलाये जा रहे अभियान में आबकारी विभाग की टीम ने ममापुर मे छापेमारी की। दबिश के दौरान 22 लीटर कच्ची शराब और 100 किलोग्राम लहन बरामद की गयी। लहन को मौके पर ही टीम ने नष्ट करा दिया। आबकारी टीम ने इसमें एक मुकदमा भी दर्ज कराया है। इसके अलावा टीम ने क्षेत्र की देशी शराब दुकानों पर जाकर जांच की। स्टाक रजिस्टर, आनलाइन भुगतान, कैमरे को भी चेक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...