लहना में भूमि विवाद की पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण
कौशाम्बी, मई 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने "टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान"अभियान अंतर्गत बुधवार को ग्राम लहना में कैम्प आयोजित किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित पांच शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।लहना निवासी शिकायतकर्ता छोटे लाल मौर्य ने अपनी भूमि पर मकान बनाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आपसी समझौते के आधार पर भूमि विवाद का समाधान किया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता राम ने आवागमन के लिए रास्ता के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पैमाइश करके ग्राम सभा की भूमि से रास्ता चिन्हित किया गया। शिकायतकर्ता हनीफ को पट्टे की भूमि पर कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.