बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- लहना पैक्स : अध्यक्ष के लिए 3 तो सदस्य के लिए 12 नामांकन चकंदरा पैक्स चुनाव के लिए पहले दिन नहीं खुला नामांकन का खाता नौ अप्रैल तक नामांकन कराने की है आखिरी डेडलाइन फोटो चेवाड़ा01- चेवाड़ा में नामांकन के बाद समर्थकों के साथ उम्मीदवार। चेवाड़ा, निज संवाददाता । प्रखंड की लहना और चकंदरा पैक्स में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। पहले दिन लहना पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए तीन और कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 12 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जबकि, चकंदरा पैक्स से एक भी नामांकन नहीं हुआ। प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन की प्रक्रिया हो रही है। लहना से अध्यक्ष पद के लिए राजेश महतो, शम्भु कुमार व विनोद महत़ो ने पर्चा भरा। जबकि, कार्यकारिणी सदस्य के लिये मनिष क...