बागपत, दिसम्बर 7 -- बागपत। गौना गांव में रात्रि अज्ञात चोर एक मकान के चेनल का ताला काट घर में घुस आये और कमरे की अलमारी में रखे लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गये। वही लहचौड़ा में भी चोरो ने एक मकान में रखे सोने के कुण्डल चोरी किये वही दो घरो में चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुटी है। गौना गांव में सूरज पुत्र सोहनलाल का परिवार घर के आगें लगा चेनल मे ताला लगा कमरे मे सो रहे थे। रात्रि किसी समय अज्ञात चोर चेनल का ताला काट घर में घुस आये और एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ उसमे रखा एक लाख रूपया और सोने की नौ अंगूठी, दो सोने की चेन,एक सोने का मंगलसूत्र, नो जोड़ी सेम्पिल, चोरी कर ले गये। पीड़ित परिवार ने बताया की 12 तोला सोना चोरी हुआ है। पीड़ित ने यह भी बताया की एक लाख रूपये का धान बेचा था जिसके रू...