बागपत, दिसम्बर 7 -- चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा और गौना गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो मकानों को खंगाल डाला। चोर दोनों मकानों से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं, लहचौड़ा गांव में चोरों ने दो अन्य मकानों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग हो जाने के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। पुलिस को सभी घटनाओं की सूचना दे दी गई है। वहीं, गौना गांव में चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए है, जिसके आधार पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयासों में जुटी है। गौना गांव में सूरज पुत्र सोहनलाल का परिवार रहता है। शनिवार की रात परिवार के लोग मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर मकान के अंदर सो रहे थे। बताया जाता है कि देररात चोर सूरज के मकान पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मशीन से ताले को काटा और फिर मकान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.