महोबा, अगस्त 20 -- महोबा, संवाददाता। जोरदार बारिश से जिले के बांध पानी से लबालब हो गए है। लहचूरा बांध पूर्ण क्षमता से भरने के कारण 10800 क्यूसेक पानी धसान नदी के जरिए डिस्चार्ज किया गया। धसान फीडर से 700 और कैनाल से 300 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।अर्जुन बांध भी पानी से लबालब होने के बाद कबरई बांध का जल स्तर बढ़ रहा है। जिले की सीमा क्षेत्र पर स्थित लहचूरा बांध पूर्ण क्षमता से भर गया है। मप्र के पहाड़ी बांध के जरिए पानी लहचूरा बांध में पहुंच रहा है। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे ने जानकारी देते हुए बताया कि बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अधिकतम के करीब पहुंचा ओबरा बांध का जलस्तर दो फाटक खोलकर बांध से 10800 क्यूसेक पानी धसान नदी के जरिए छोड़ा गया है। धसान मुख्य फीडर में 700 और कैनाल में 300 क्...