लहचूरा बांध से छोड़ा गया 1500 क्यूसेक पानी
महोबा, जुलाई 24 -- महोबा, संवाददाता। मप्र में हुई जोरदार बारिश के बाद जिले के बांध पानी से लबालब हो रहे है। लहचूरा बांध पूर्ण क्षमता से भर गया है। अर्जुन नहर के जरिए बांध से 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जो अर्जुन बांध और चंद्रावल बांध, कबरई बांध में पहुंच रहा है। इन बांधों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इन दिनों लहचूरा बांध पूर्ण क्षमता से भर गया है। पहाड़ी बांध से धसान नदी के जरिए लहचूरा बांध तक पानी पहुंच रहा है। बांध पानी से पूरा भर गया है। अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि लहचूरा बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। वर्तमान में बांध में 182.30 मीटर पानी है। बताया कि धसान कैनाल से 300 क्यूसेक पानी अर्जुन बांध में जा रहा है। इसके बाद कबरई और चंद्रावल बांध में पानी भेजा जाएगा। बांध की निगरानी की जा रही है। जल स्तर की दिन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.