मिर्जापुर, मई 6 -- लहगंपुर। क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से लहंगपुर विद्युत उपकेंद्र से सम्बद्ध विभिन्न गांवों में पांच ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे इन गांवों में बिजली गुल हो गई। फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को अब तक नहीं बदला गया। इससे इन गांवों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं मंगलवार को भी मौसम का मिजाज खराब रहा। पूरे दिन रूक-रूक कर बूंदाबांदी होती रही। सोमवार को गरज तड़क के साथ हुई बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से क्षेत्र के पगार गांव में 25 केबीए का ट्रांसफार्मर, बामी गांव में 68 केबीए व 10 केबीए के दो ट्रांसफार्मर,धसड़ा गांव में 25-25 केबीए के दो ट्रांसफार्मर समेत पांच ट्रांसफार्मर फुंक गए। यह भी पढ़ें- मारुफपुर में 24 घंटे से बत्ती है गुल, अंधेरे में है ग्रामीण एक साथ पांच ट्रांसफार्मरों के जल जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.