कन्नौज, मई 2 -- थाना क्षेत्र में 28 जनवरी की देर शाम बिरौली मोड़ के पास कट्टा की नोक पर ऑटो समेत लहंगा-चुनरी के पार्सल लूटने के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस घटना का खुलासा पुलिस ने 23 फरवरी को किया था, जिसमें पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद किया गया था। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि तालग्राम-छिबरामऊ रोड स्थित एक्सप्रेस-वे अंडरपास के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को पकड़ा था। उनके कब्जे से दो बाइक, दो देशी तमंचे, तीन मोबाइल फोन तथा जरदोजी के 15 लहंगा-चुनरी के पार्सल बरामद किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कुमार यादव उर्फ विक्की पुत्र सर्वेश यादव निवासी लैनगांव, शीतल श्रीवास्तव पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी लैनगांव, सादाब खान पुत्र स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.