हजारीबाग, मार्च 9 -- लहंगा का किया वितरण बरही प्रतिनिधि। गौरियाकरमा समेत विभिन्न पंचायतों में जरूरतमंद बेटियों के बीच लहंगा वितरण किया गया। लहंगा वितरण कर बेटियों को सम्मानित करते हुए बरही विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा कि सांसद मनीष जयसवाल हमेशा समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि समाज में बेटियों को सम्मान देना सभी की जिम्मेदारी है। लहंगा वितरण के मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजन ओम, परमेश्वर यादव, अरुण चंद्रवंशी समेत ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...