प्रयागराज, अप्रैल 17 -- लव जिहाद, हिंदू कन्याओं के शोषण, लैंड जिहाद और हिंदू परिवारों के उत्पीड़न के विरोध में अखिल भारतीय अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धरना स्थल सिविल लाइंस पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा। सभी राज्यों में अवैध धर्मांतरण के लिए सख्त कानून, सभी राजनीतिक दल से राष्ट्रीय हित की चिंता करने, टीसीएस षड्यंत्र को रोकने के लिए केंद्र सरकार के हस्तक्षेप, अवैध धर्मांतरण पर राष्ट्रव्यापी कानून बनाने की मांग की। धरना स्थल से जुलूस की शक्ल में सुभाष चौराहे तक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन किया और ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की। यह भी पढ़ें- लव-लैंड जिहाद के खिलाफ बिफरे बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने वालों में प्रांत उपाध...