नीरज धनखेर, जनवरी 2 -- Love Horoscope Today 2 January 2026: साल का दूसरा दिन है। हर कोई चाहता है कि जिंदगी का हर पहलू सुकून भरा हो और इसमें लव लाइफ सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आपकी लव लाइफ उलझी हुई है या फिर आप इसे पहले से और भी बेहतर बनाना चाहते हैं तो आने वाले भविष्य के बारे में पता होना जरूरी है। तो चलिए नीचे पढ़िए कि आज आपकी लव लाइफ कैसी होनी वाली है? साथ ही जानें कि आपको किन-किन चीजों पर काम करना है?नीचे पढ़ें 2 जनवरी 2026 का लव राशिफलमेष (Aries) आज मेष राशि वालों को कोई इंसान अपना प्यार रूप दिखा सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो हो सकता है कि कोई आज आपका ध्यान बहुत ही प्यार से रख सकता है। आपको आज कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज पार्टनर आपकी खूब देखभाल कर सकता है। आज प्यार को दिल खोलकर अपनाएं। आज आपको सुकून महसूस ह...