नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- राजपाल यादव इन दिनों खबरों में बने हुए हैं। हाल में एक अवॉर्ड शो में उनके लोन को लेकर तंज कसा गया था। इसके बाद खुद सलमान खान ने सामने आकर राजपाल यादव के समर्थन में ट्वीट किया। सलमान ने एक्टर के काम की तारीफ की और काम मिलते रहने के बात कही थी। सलमान से मिले इस समर्थन पर अब राजपाल यादव ने आभार जताया है। एक्टर ने ट्वीट का जवाब देते हुए दबंग खान को अपना बड़ा भाई बताया और हमेशा रास्ता दिखाते रहने के लिए शुक्रिया किया है।राजपाल ने सलमान खान को कहा थैंक्यू राजपाल यादव ने सलमान को शुक्रिया कहते हुए लिखा, 'सलमान खान भाई, मेरे 30 साल के सफर को सराहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं। लव यू भाई। नमन। यह भी पढ़ें- जेल में स्मोकिंग रूम चाहते हैं राजपाल यादव, अंतरिम बेल पर आए हैं बाहर .@Be...