लव मैरिज के 10 महीने बाद ही दारोगा की वकील बीवी ने की आत्महत्या, FIR के बाद लाइन हाजिर हुआ पति
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 21 -- UP News: यूपी के प्रयागराज में दारोगा जितेंद्र सिंह की पत्नी 33 वर्षीय कंचन ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वकील कंचन ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले पति जितेंद्र सिंह को वीडियो कॉल किया था। करीब दस महीने पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। मृतका के परिजनों ने दारोगा के खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, डीसीपी नगर सागर जैन से दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस फ्लैट को सील कर जांच कर रही है। कानपुर के मूल निवासी 2023 बैच के उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी कंचन शर्मा के साथ धूमनगंज स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट के नौवें तल पर स्थित फ्लैट में रहते थे। कंचन हाईकोर्ट में वकालत करती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच कुछ दिनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.