लव मैरिज के 1 साल बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति फरार; इंटरकास्ट शादी बनी काल?
सुपौल, मई 30 -- Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में एक युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। युवती ने दूसरी कास्ट के लड़के से एक साल पहले लव मैरिज किया था। घटना सदर थाना क्षेत्र के हरदी पूरब पंचायत के वार्ड 11 की है। मृतका की पहचान आदित्य मेहता की पत्नी निशु कुमारी(23)के रूप में हुई है। उसका शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। निशु कुमारी ने करीब एक साल पहले आदित्य से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद से पति समेत ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को जब घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इधर, घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.