लव मैरिज के पांच महीने में ही ऐसा क्या हुआ? पति और गर्भवती पत्नी ने दे दी जान
प्रमुख संवाददाता, मई 12 -- UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। दोनों का नवंबर 2025 में ही प्रेम विवाह हुआ था। हर कोई हैरान है कि आखिर लव मैरिज के पांच महीने में ही ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया। मंगलवार की सुबह दोनों के शव उनके कमरे में मिली। पत्नी गर्भवती थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हर किसी की जुबान पर इसी घटना की चर्चा है। लोग इसे लेकर हैरानी जता रहे हैं। घटना, गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव की है। यहां प्रेम विवाह करने वाले दंपती की लाश मिलने की खबर मंगलवार की सुबह पूरे इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। कमरे के अंदर पति का शव पंखे से लटका मिला, जबकि गर्भवती पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उसकी मौत कोई जहरीला पदार्थ खाने से होने की आशंका जताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.