चंदौली, अप्रैल 6 -- यूपी में चंदौली के सदर कोतवाली के बिछिया खुर्द गांव में पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। शव बोरे में भरकर चकिया के जलेबिया मोड़ के पास जंगल मे फेंक दिया। मायका पक्ष का संपर्क बेटी से नहीं हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो कुछ ही देर में टूट गया और वारदात को स्वीकार कर लिया। पति की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह परिवार में विवाद बताया जा रहा है। आरोपी ने पत्नी पर मां को पीटने का भी आरोप लगाया है। मां की पिटाई के गुस्से में ही हत्या की बात भी पुलिस से कही है। चकिया कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी राधेश्याम की 29 वर्षीय पुत्री सोनी की शादी सात वर्ष पहले बिछिया खुर्द गांव निवासी राम लखन खरवार के पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.