संवाददाता, अगस्त 15 -- यूपी के कुंडा में एक माह पहले युवती को गांव के युवक से प्रेम विवाह करना भारी पड़ा। हाईकोर्ट के आदेश पर घर से दूर पति के साथ रहने वाली युवती गुरुवार शाम कुंडा कोतवाली में बयान देकर लौट रही थी। रास्ते में चाचा, मामा सहित अन्य लोगों ने उसके पति को बोलेरो से खींचकर मार डाला। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही। युवक की हत्या से गांव में तनाव है। कुंडा कोतवली के महमदपुर बरई गांव निवासी 20 वर्षीय अर्चना यादव दो माह पहले गांव के ही 25 वर्षीय शिवनाथ यादव के साथ चली गई थी। मामले में उसके चाचा वीरेंद्र कुमार यादव ने शिवनाथ यादव उर्फ मुन्नू, पंकज यादव, सुमन और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों घर से दूर नवाबगंज थाना क्षेत्र में साथ रह रहे थे। यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक की बेटी समेत 40...