मऊ, मई 2 -- मऊ, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने को लेकर प्रदर्शन किया। और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन के प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन में हिंदू जागरण मंच का भी सहयोग रहा। ज्ञापन में लव जिहाद के खिलाफ बने कानून को और अधिक सख्त एवं प्रभावी बनाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद लड़कियों के विवाह संबंधी मामलों में पर्याप्त नियंत्रण नहीं रह पाता, इसलिए इस दिशा में कड़े प्रावधान किए जाने चाहिए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि यदि कोई नाबालिग लड़की अभिभावकों की जानकारी या उपस्थिति के बिना विवाह करती है, तो ऐसे विवाह को अमान्य घोषित किया ज...